AMN. आज 2 साल बाद इंडिया ब्लॉक की 7वीं बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी. आज 2 घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत 25 पार्टियों के नेता शामिल हुए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई इस बैठक में उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन भी ऑनलाइन शामिल हुए हैं.
इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी. उन्होंने कहा कि नीट में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है. नीट और सीबीएसई में गड़बड़ी के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि इंडिया ब्लॉक एसआईआर और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सीजेआई को पत्र लिखेगा। गठबंधन की ओर से महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर हर 2 महीने में बैठक करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि आगामी बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी. मानसून सत्र के दौरान भी हर सुबह विपक्ष की बैठक करने का फैसला किया गया है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)नेता(टी)इंडिया(टी)हिंदी समाचार(टी)राहुल गांधी(टी)सोनिया गांधी(टी)ममता
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
