AMN. महाराष्ट्र के रायगढ़ के अंबेनाली घाट इलाके में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्कॉर्पियो के गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. ये बड़ा हादसा महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अंबेनाली घाट इलाके में हुआ. सभी मृतक सतारा के हैं।
खबरों के मुताबिक सभी मृतक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कोंकण से सतारा जा रहे थे. दोपहर करीब 2:45 बजे कार खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सतारा जिले के आसगांव गांव की है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है.
घटना के कारण के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार, आदित्य अशोक सालुंखे, रितेश राजेंद्र लोखंडे, सुहास जितेंद्र लोखंडे, अंश समीर चव्हाण, उत्कर्ष आनंद शिंगटे, अनिल अभिमन्यु शिंगटे और नितिन किसान नायकोंडे के रूप में हुई है। आपको बता दें कि साल 2018 में भी इसी जगह पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)महाराष्ट्र(टी)स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी(टी)8 मरे(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
