मेडल टू मैनेजमेंट: बिहार के 87 खिलाड़ियों को नौकरी का तोहफा!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बिहार में मेडल लाओ नौकरी पाओ: 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

बिहार के 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, 812 को मिलेगी 8 करोड़ की खेल सम्मान राशि

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार 5 अक्टूबर को राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में आयोजित एक भव्य समारोह में 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के चयन पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर 812 अन्य खिलाड़ियों को करीब 8 करोड़ रुपये की खेल सम्मान राशि से भी सम्मानित किया जाएगा।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न विभागों में क्लास वन से लेकर निम्नवर्गीय लिपिक तक की नौकरी के लिए चयन पत्र प्रदान किया जाएगा। इन 87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं:

  • पुलिस अवर निरीक्षक (4200/- पे ग्रेड): 10 खिलाड़ी (8 महिला)
  • बाल कल्याण पदाधिकारी (5400/- पे ग्रेड): 1 खिलाड़ी
  • निम्नवर्गीय लिपिक (1900-2000/- पे ग्रेड): 65 खिलाड़ी
  • कार्यालय परिचारी: 11 खिलाड़ी

8 करोड़ की खेल सम्मान राशि से 812 हस्तियों का होगा सम्मान:

मुख्यमंत्री श्री कुमार 812 लोगों के बीच लगभग 8 करोड़ (7,43,00,000/-) रुपये की खेल सम्मान राशि भी वितरित करेंगे। यह राशि 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों और खेल अधिकारियों को दी जाएगी।

खेल सम्मान राशि पाने वालों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और 1 खेल अधिकारी शामिल हैं। इन 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि 2022 से अब तक बिहार सरकार 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच करीब 23.5 करोड़ रुपये की खेल सम्मान राशि वितरित कर चुकी है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version