RamMandir: राम मंदिर चंदा घोटाले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा! भरोसा छोड़ दिया

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
RamMandir: राम मंदिर चंदा घोटाले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा! भरोसा छोड़ दिया

AMN. राम मंदिर चंदा घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो सदस्यों चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में सख्त सिफारिशों के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया. एसआईटी की सिफारिश पर मामले में पहली एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है. इस्तीफों को जांच में हुई कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है.

सीएम ने अपनाया सख्त रुख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद यह सब सामने आया है। इससे पहले इसी मामले में पहली एफआईआर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज की गई थी. एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

इस्तीफे पर भी चर्चा

इसी क्रम में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को भी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के संकेत दे चुके हैं। सरकार का कहना है कि अगर जांच में किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता या जिम्मेदारी तय होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. चंपत राय विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. डॉ. अनिल मिश्रा अयोध्या के वरिष्ठ चिकित्सक हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।

पीसी- आज तक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version