AMN. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को बेईमान और बेशर्म करार दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है. शिक्षा मंत्री के बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की निंदा के बाद दिलावर अपने बयान पर कायम रहे और उसे दोहराया. मंत्री ने कहा कि कोई महामूर्ख ही ऐसा काम कर सकता है, कोई समझदार व्यक्ति जिसके पास थोड़ी सी भी समझ हो वह ऐसा काम नहीं कर सकता। किरोड़ी लाल मीणा पर लग रहे आरोपों के बीच कृषि मंत्री का समर्थन करते हुए.
वेश्यावृत्ति और बेवफाई वाले बयान पर दिलावर ने कहा कि ये एक कहावत है, अगर कोई इस तरह की चर्चा करता है तो मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. क्योंकि यदि कोई वेश्या किसी पतिव्रता स्त्री पर दोष लगाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है?
पीसी-एनडीटीवी राज
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
