AMN. बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और बारिश के मौसम में बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस के सक्रिय होने से छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में अपने छोटे बच्चों को कौन सी चीजें नहीं देनी चाहिए।
बाहर का खाना न दें
बरसात के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाले चाट, गोलगप्पे, पकौड़े, समोसे और अन्य स्ट्रीट फूड बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाने वाला पानी और तेल कभी-कभी दूषित हो सकता है, जिससे पेट में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
कटे हुए फल और बासी खाना
खुले में रखे कटे फल बच्चों को नहीं देने चाहिए। बरसात के मौसम में जल्दी संक्रमित हो सकते हैं। इनमें धूल, गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो जाते हैं। इस तरह बासी खाने में भी फंगस और बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं।
pc-healthshots.com
(टैग अनुवाद करने के लिए)मानसून का मौसम(टी)बाल स्वास्थ्य(टी)बच्चों का आहार(टी)मानसून देखभाल(टी)मानसून में स्ट्रीट फूड का खतरा
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
