AMN. मेटा ने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो हटाने में अपनी गलती मानी है. कंपनी ने इस संबंध में स्पष्ट किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से गलती से एक वीडियो हटा दिया गया था और अब इसे बहाल कर दिया गया है।
आपको बता दें कि मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म फेसबुक ने सोमवार तड़के कुछ समय के लिए इस वीडियो तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था। यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया गया था. यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे 36 दिनों के छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच जेनजी को पीएम मोदी का पहला संबोधन था।
इसके जरिए पीएम मोदी ने आश्वासन दिया था कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की जाएगी. फेसबुक की पहुंच सीमित होने से पहले ही इस वीडियो को लाखों बार देखा गया था।
इससे पहले फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस नजर आ रहा था, जिसमें बताया गया था कि वीडियो को कानूनी अनुरोध के चलते बैन किया गया है. हालाँकि, इस संबंध में मंच द्वारा कोई अन्य विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई। इसके बाद बीजेपी के कई नेताओं ने फेसबुक के इस कदम पर सवाल उठाए.
प्लेटफॉर्म पर एक अस्थायी तकनीकी खराबी आ गई थी
सूत्रों ने बताया कि वीडियो को हटाने के पीछे असली कारण प्लेटफॉर्म पर एक अस्थायी तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण वीडियो कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हो गया। केंद्र सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए मेटा और इंस्टाग्राम के वैश्विक प्रमुखों को तलब किया है.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
