AMN. बजट में कई घोषणाओं के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आम लोगों को तोहफा दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने अब रेल मंत्रालय की तीन परियोजनाओं को मंजूरी देकर बड़ा तोहफा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल मंत्रालय की इन तीनों परियोजनाओं की लागत करीब 18,509 करोड़ रुपये है.
इनमें कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण शामिल है। मोदी सरकार के इस कदम से दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक को फायदा होगा. केंद्र सरकार ने इन चार राज्यों के 12 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 389 किमी की दूरी जुड़ जाएगी। बताया जा रहा है कि इन प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान पर तैयार की गई है. एकीकृत योजना और हितधारक परामर्श के माध्यम से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मोदी सरकार का यह कदम चारों राज्यों के लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.
पीसी: modihindicurrentaffairs.adda247
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
