राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: कई राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट, राजस्थान के कई जिले होंगे प्रभावित

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: कई राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट, राजस्थान के कई जिले होंगे प्रभावित
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: कई राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट, राजस्थान के कई जिले होंगे प्रभावित

AMN. देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान समेत देश के करीब बीस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, केरल, ओडिशा आदि राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की ओर से आज 26 जुलाई के दौरान अलर्ट जारी किया गया है कि कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी.

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने अजमेर, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, खैरथल-तिजारा, दौस बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, बारां, झालावाड़, उदयपुर और सिरोही जिलों और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बांरा जिलों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है. इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *