राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान के चार जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट, यहां स्कूलों में छुट्टी घोषित

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान के चार जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट, यहां स्कूलों में छुट्टी घोषित

AMN. राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है. इसके असर से प्रदेश में भारी बारिश शुरू हो गई है. राजधानी जयपुर में रातभर बारिश हुई है. यहां अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. आज भी मौसम विभाग की ओर से राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। आज भी मौसम विभाग की ओर से चार जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश कहर बरपा रही है. कई राज्यों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है. आज सुबह मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर कर्जत-लोनावाला के भोर घाट खंड में दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ।

तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हुईं. 20 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं. वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन के कारण रास्ता बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बीएमसी ने सभी सरकारी, निजी और नगरपालिका स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा की है।

बारिश ने कई बच्चों की जान ले ली

रविवार को भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. यहां पांढुर्णा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की जान चली गई है. वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. देश के कई राज्यों में बारिश के कारण नदियां भी उफान पर बहने लगी हैं.

pc:aajtak


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version