AMN. देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. बारिश के कारण कई लोगों की जान चली गई है. कई राज्यों में भारी बारिश से आम जनजीवन ठप हो गया है. मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश में ही बारिश और बिजली गिरने से हुए हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई.
राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने दस्तक दे दी है. प्रदेश में सबसे आखिर में मानसून बीकानेर और श्रीगंगानगर पहुंचा। इन जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश और भरतपुर संभाग में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कल से अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य में कमजोर मानसून की स्थिति दर्ज किये जाने की प्रबल संभावना व्यक्त की है. इस दौरान अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है और केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
