राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होंगी, उत्तर प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होंगी, उत्तर प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश

AMN. देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, राजस्थान में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल गया है और अगले 24 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर बढ़ने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से मानसून ट्रफ सामान्य से उत्तर की ओर खिसकने के कारण अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। प्रदेश में बारिश अभी पूरी तरह नहीं रुकेगी.

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है. जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में स्थानीय वर्षा की उम्मीद है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में कमजोर मानसून के कारण मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है. आज राज्य के किसी भी जिले में भारी या अत्यधिक भारी बारिश की कोई व्यापक चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जयपुर के साथ-साथ दौसा, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, झुंझुनू और चूरू के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. 20 से 23 अगस्त के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कोटा और उदयपुर संभाग में भी बीच-बीच में बारिश देखने को मिल सकती है।

PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version