राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: देश के 11 राज्यों में भारी आंधी की चेतावनी, राजस्थान के 9 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: देश के 11 राज्यों में भारी आंधी की चेतावनी, राजस्थान के 9 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

AMN. देश में मॉनसून सक्रिय है और इसके चलते कई राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 4 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है. देश के 9 राज्यों में मॉनसून की बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई देगा. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. मानसून अब तेजी से राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण राज्य के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, बिजली और अचानक तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने जोधपुर, पाली, सिरोही, बालोतरा, जयपुर, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा और अजमेर समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों के लिए विशेष ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, जोधपुर, पाली, सिरोही, बालोतरा, जयपुर, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहने वाला है. इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र गरज और बिजली के साथ अचानक मूसलाधार बारिश हो सकती है. शहरी इलाकों में जलभराव हो सकता है. राजस्थान के मध्य और उत्तरी भागों की बात करें तो मौसम विभाग ने नागौर, सीकर, डीडवाना-कुचामन, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, धौलपुर, दौसा, राजसमंद, सलूंबर, उदयपुर, जालौर, ब्यावर, चूरू, करौली और प्रतापगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पीसी-टीवी9

(टैग्सटूट्रांसलेट)मौसम पूर्वानुमान 4 जुलाई(टी)बारिश चेतावनी 4 जुलाई(टी)आंधी 4 जुलाई(टी)मौसम भविष्यवाणी(टी)दिल्ली मौसम


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version