AMN. नितिन नबीन ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. उनकी ताजपोशी का नजारा बीजेपी मुख्यालय में देखा गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नबीन आज से मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं. उन्होंने कहा कि लोग सोचेंगे कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, वह 50 साल की कम उम्र में मुख्यमंत्री बने। 25 साल से सरकार के मुखिया हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नितिन नबीन को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में संगठन ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और मजबूत और क्रियान्वित करेगा। आपका कुशल संगठनात्मक अनुभव पार्टी को नई ऊंचाई और अभूतपूर्व गति प्रदान करेगा। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
