नोएडा में पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार; दो घायल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Noida: पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

नोएडा में पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लुटेरे, लिफ्ट देकर करते थे वारदात

नोएडा: नोएडा के थाना ईकोटेक-तीन पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद ऐसे गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो राहगीरों को अपनी कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन पुलिस बीती रात कच्ची सड़क के पास बैरियर लगाकर जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार में कुछ लोग आते दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार रुकने की बजाय वहां से भागने लगे।

पुलिस ने कार का पीछा करके बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों को गोली लगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जियाउल्लह पुत्र अनीसुर्रहमान, निवासी जिला मोतीहारी, बिहार, और अमन गुप्ता, पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी जनपद एटा के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि तीसरा साथी नसीम अली उर्फ रियाज, पुत्र साबिर अली मौके से भाग गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक कार, तीन तमंचे, कारतूस, लूटी हुई रकम में से छह हजार 500 रुपये नगद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने खुलासा किया कि वे राहगीरों को सवारी के रूप में अपनी कार में बैठाते थे और उनसे मारपीट करके उनके मोबाइल, नगदी आदि लूट लेते थे। उन्होंने लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version