जयपुर. कोटा की दरा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के दौरान मिट्टी में दबने से दो इंजीनियरों की मौत पर अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि राजस्थान के कोटा की दारा घाटी में रेलवे अंडरपास के निर्माण के दौरान मिट्टी में दबकर दो इंजीनियरों की मौत महज एक हादसा नहीं बल्कि रेलवे सिस्टम की लापरवाही का आईना है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सवाल है कि जब ‘विकास’ के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं तो फिर निर्माण स्थलों पर काम करने वाले इंजीनियर और मजदूर खुद सुरक्षित क्यों नहीं हैं? कब तक घटिया सुरक्षा स्थिति को दिखावटी उद्घाटनों और विज्ञापनों के पीछे छिपाया जाएगा? क्या रेलवे में जवाबदेही अब केवल भाषणों तक ही सीमित है? हर हादसे के बाद सरकार में बैठे जिम्मेदारों की ओर से जांच और संवेदना के वही घिसे-पिटे बयान आते हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय क्यों नहीं होती?
आज जनता पूछ रही है कि जिनके कंधों पर रेलवे का विकास है, अगर वे सुरक्षित नहीं हैं तो यह विकास नहीं बल्कि असंवेदनशीलता है। भारत सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? मेरी संवेदनाएं मृत इंजीनियरों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
पीसी:फेसबुक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
