समस्तीपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: 100 फीट ऊंचे टावर से कूदकर युवक ने दी जान
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के नोनिया टोल में शनिवार शाम, 23 वर्षीय अमर पासवान ने प्रेमिका को पाने की हताशा में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी जान दे दी।
‘शोले’ की तर्ज पर प्रेम का इजहार, वीडियो भी बनाया
ग्रामीणों के अनुसार, अमर ने टावर के ऊपर से न सिर्फ अपनी प्रेमिका को आवाजें लगाईं, बल्कि इस घटना का एक वीडियो भी बनाया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उसकी आवाजें दूर-दूर तक गूंज रही थीं, मानो वह फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह अपनी धुन में बसा हो। मौके पर मौजूद लोग उसे समझाने और नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन अमर अपने इरादे पर अड़ा रहा।
पुलिस की मौजूदगी में भी प्रेमी हुई फरार
जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान ने बताया कि अमर गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम करता था, लेकिन महिला ने उससे साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था। इसी दुख में वह इतना आहत हो गया कि उसने यह खौफनाक कदम उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि वह महिला भी उस वक्त मौके पर मौजूद थी, लेकिन इस दुखद हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गई।
रोज़ी-रोटी कमाने वाला नौजवान, प्रेम में टूटा
अमर पासवान मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। भाई लक्ष्मी ने बताया कि शादीशुदा महिला द्वारा इनकार किए जाने के बाद अमर बहुत परेशान रहने लगा था। इसी मानसिक अवसाद में उसने 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से कूदकर अपनी जान दे दी।
पुलिस जांच में जुटी, प्रेम प्रसंग की पुष्टि
सदर डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि युवक को नीचे उतारने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर करवाया पति का मर्डर, 35000 में शूटर किया था हायर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
