जयपुर. बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने की घटना के कारण पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित कर दिया गया है. पीएम मोदी को आज सुबह 11 बजे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करना था.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी की एक इकाई में आग लगने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों एवं रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
भजनलाल ने आगे कहा कि सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा फिलहाल टाल दिया गया है. इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिये गये हैं. समस्त प्रदेशवासियों की आशा की प्रतीक इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से शीघ्र ही होगा।
पीसी: डेक्कनक्रॉनिकल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान रिफाइनरी(टी)पीएम मोदी का राजस्थान दौरा(टी)पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित(टी)राजस्थान समाचार(टी)पचपदरा रिफाइनरी(टी)पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन स्थगित(टी)पचपदरा रिफाइनरी नवीनतम समाचार(टी)भजनलाल
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
