AMN. आम आदमी पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर अपने ऊपर लगे आरोपों पर वीडियो के जरिए प्रतिक्रिया दी है. आम आदमी पार्टी के निशाने पर आए राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने एक्स पर अपना वीडियो जारी किया है.
इसके जरिए अब उन्होंने कहा है कि कल से मेरे खिलाफ स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है. वही भाषा, वही आरोप. यह एक सोचा-समझा अभियान है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुझ पर तीन आरोप लगाए. इन तीन आरोपों की वजह से मुझे संसद में बोलने से रोका गया.
उन्होंने कहा कि विपक्ष के वॉकआउट के दौरान मैं वहीं बैठा रहता हूं, यह सरासर झूठ है. उन्होंने सीईसी को हटाने की याचिका का समर्थन नहीं करने के पार्टी के आरोप को भी गलत बताया है. उन्होंने कहा कि आप के किसी भी नेता ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं कहा. खुद आप के दस में से 6-7 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किये.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
मैं बोलना नहीं चाहता था, लेकिन चुप रहता तो बार-बार बोला गया झूठ भी सच लगता।
तीन आरोप. शून्य सत्य.
मेरी प्रतिक्रिया: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
– राघव चड्ढा (@raghav_chadha) 4 अप्रैल 2026 (टैग्सटूट्रांसलेट)राघव चड्ढा(टी)राघव चड्ढा – राज्यसभा सदस्यब्रेकआउट(टी)राघव चड्डा राज्यसभा(टी)राघव चड्ढा के साथ आप की तकरार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
