AMN. 21 जून यानी रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत समेत दुनियाभर के देशों में बड़े आयोजन होंगे. आज हम आपको योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि नियमित रूप से योग करने से कोर्टिसोल लेवल (तनाव हार्मोन) को कम करने में मदद मिलती है।
योग करने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय हो जाता है, जिससे शरीर आराम और पचाने की स्थिति में आ जाता है और मन शांत हो जाता है। शोध के अनुसार, चिंता, अवसाद और तनाव को कम करने में योग बहुत फायदेमंद है। अगर योगासन सही तरीके से और नियमित रूप से किया जाए तो यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
WHO ने भी मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए योग को बेहतर विकल्प बताया है. इस कारण व्यक्ति को रोजाना कम से कम 15 मिनट तक योग करना चाहिए। इससे व्यक्ति को बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पीसी:योगविज्ञान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
