राहुल गांधी ने इस केंद्रीय मंत्री को कहा अपना गद्दार दोस्त, फिर संसद परिसर में ही दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राहुल गांधी ने इस केंद्रीय मंत्री को कहा अपना गद्दार दोस्त, फिर संसद परिसर में ही दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक...

नई दिल्ली। आज संसद परिसर में राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त कहे जाने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं. राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया.

खबरों के मुताबिक, जब रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर गेट पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे तो राहुल गांधी ने कहा कि देखो यहां से एक गद्दार गुजर रहा है. उसका चेहरा देखो. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, नमस्ते भाई, मेरा गद्दार दोस्त. चिंता मत करो, तुम (कांग्रेस में) वापस आओगे। इसके बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और संसद भवन चले गये. दोनों नेता एक दूसरे से बातचीत करते दिखे.

इससे पहले रवनीत सिंह बिट्टू भी कांग्रेस में शामिल थे.

गौरतलब है कि संसद में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई थी, जब कांग्रेस सांसद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद की सीढ़ियों पर ‘पीएम ने समझौता कर लिया है’ लिखे पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. आपको बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस में शामिल थे. उनकी गिनती पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी. बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। वह फिलहाल मोदी सरकार में मंत्री हैं.

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version