राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की जनता को दी ये पांच गारंटी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की जनता को दी ये पांच गारंटी

AMN. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण के तहत मतदान 29 अप्रैल को होगा. नतीजे 4 मई को आएंगे. इस चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पश्चिम बंगाल की जनता से कई तरह के वादे किये जा रहे हैं. इस चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने भी पूरी कोशिश की है. अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की जनता को पांच गारंटी दी है. उन्होंने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है.

ये पांच गारंटी हैं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से पश्चिम बंगाल को 5 गारंटी दी है. जिसका पहला प्रावधान है स्वास्थ्य सुरक्षा: इसमें 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस और कैंसर का इलाज शामिल है। दूसरी गारंटी शिक्षा आलो: इसमें स्नातक तक छात्रों को मुफ्त शिक्षा, पीजी तक महिलाओं को मुफ्त शिक्षा और स्कूल में एआई और अंग्रेजी की शिक्षा, तीसरी गारंटी कृषक सम्मान: इसमें किसानों को 15,000 रुपये की वार्षिक सहायता, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, चौथी गारंटी: युवा सम्मान, सभी सरकारी रिक्त पद भरे जाएंगे, इंटर्नशिप की गारंटी, जिला स्तर पर एआई कौशल विकास केंद्र और पांचवीं गारंटी दुर्गा सम्मान: महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह की सहायता। महिलाओं का सम्मान, किसानों का कल्याण, युवाओं के लिए अवसर, स्वास्थ्य और शिक्षा का संपूर्ण समाधान – यही पश्चिम बंगाल के लिए हमारा रोडमैप है। कांग्रेस को वोट देकर न्याय और प्रगति का समर्थन करें।

पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version