AMN. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर संसद में माइक बंद करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित संविधान सम्मेलन में हिस्सा लिया.
राहुल गांधी ने एक्स के जरिए कहा कि मैंने संसद में कहा था कि मोदी सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है- माइक बंद कर दिया गया. जैसे ही मैंने एप्सटीन फाइल में मोदी जी का नाम होने का जिक्र किया, माइक बंद कर दिया गया. मैंने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और एप्सटीन से जुड़े सवाल उठाए- माइक बंद कर दिया गया. मैंने सोरोस के पैसे उनकी बेटी की कंपनी में निवेश किए जाने के बारे में बात करने की कोशिश की – माइक बंद कर दिया गया। सौ बातों में से एक बात, जिसे दबाया नहीं जा सकता – नरेन्द्र ने समर्पण कर दिया है।
एक अन्य ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि अगर कांशीराम जी पंडित जी के जमाने में होते. नेहरू, वे कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री होते। भारत में राजनीति को बदलने का समय आ गया है. सबकी भागीदारी की राजनीति, बहुजनों के अधिकार की राजनीति, भारत के संविधान की राजनीति।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
