AMN. पीएम नरेंद्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने और कोरोना काल में उपाय अपनाने की अपील पर अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जवाब दिया है. इसी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है.
इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी जी ने कल जनता से बलिदान मांगा – सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, उर्वरक और खाना पकाने का तेल कम करो, मेट्रो की सवारी करो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं हैं – ये असफलता के प्रमाण हैं। 12 साल में देश इस स्थिति में पहुंच गया है कि जनता को बताना पड़ रहा है कि क्या खरीदें, क्या न खरीदें, कहां जाएं, कहां न जाएं। हर बार वे जनता पर जिम्मेदारी डाल देते हैं ताकि वे खुद जवाबदेही से बच सकें। देश चलाना अब किसी समझौतावादी प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं है।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
