जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब NEET 2026 के पेपर को लेकर मोदी सरकार और बीजेपी शासित राज्यों पर निशाना साधा है.
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि नीट 2024 के बाद अब नीट 2026 का पेपर भी परीक्षा से पहले लीक होना और सैंपल पेपर के नाम पर बेचा जाना बेहद गंभीर और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.
परीक्षा से पहले गैस पेपर के नाम पर एक जैसा पेपर जारी होना, 42 घंटे पहले व्हाट्सएप पर आना और देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों की गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार संकट में है। करोड़ों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक और अनियमितताएं युवाओं के आत्मविश्वास को तोड़ देती हैं।
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार और बीजेपी शासित राज्यों में ये कैसी व्यवस्था चल रही है जहां एक के बाद एक भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षाएं सवालों के घेरे में आ रही हैं?
पेपर लीक की खबर ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है. इस मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर जांच बहुत जरूरी है, ताकि मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ कोई अन्याय न हो.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
