खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- ये सालों से बीजेपी-आरएसएस की योजना…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- ये सालों से बीजेपी-आरएसएस की योजना...

AMN. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा है. अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने बीजेपी-आरएसएस पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने इसके जरिए कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. यह वर्षों से भाजपा-आरएसएस द्वारा पोषित मनुवादी सोच का परिणाम है – वह घृणित सोच जो आज भी किसी व्यक्ति की हैसियत समानता और मानवता से नहीं, बल्कि उसके जन्म से तय करती है।

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में आरोप लगाया था कि 8 अगस्त को उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मंच से भाषण दिया था. मेरे भाषण के बाद भाजपाइयों ने हवन कर मंच का शुद्धिकरण किया. उन्होंने हल्द्वानी में मंच को शुद्ध करने वालों के खिलाफ अस्पृश्यता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

भारतीय जनता पार्टी ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती: जेपी नड्डा

इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. नड्डा ने इसे दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि खड़गे के साथ जो कुछ हुआ या जो भावनाएं आहत हुईं, वह सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं बल्कि हम सबके लिए और पूरे देश के लिए दुखद है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती है. हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे.

पीसी:तेलंगानाटुडे.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version