जयपुर. राजस्थान में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस मौसम और खांसी-जुकाम को सामान्य मानकर लापरवाही न बरतें.
इस संबंध में पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में मौसम के कई रूप एक साथ देखने को मिल रहे हैं- कभी धूप, कभी ठंडी हवाएं तो कभी कोहरा और बारिश. इन उतार-चढ़ाव के कारण हर घर में सर्दी, खांसी और बुखार का असर बढ़ता जा रहा है.
दिसंबर के महीने में मुझे पहले सामान्य खांसी-जुकाम हुआ जो बाद में निमोनिया में बदल गया। लगभग एक माह में निमोनिया ठीक हो गया। इसके बाद भी डॉक्टरों ने मुझे ठंड से बचने की सलाह दी जिसके कारण मुझे मुंबई में ही रहना पड़ रहा है और आप सभी से मिल नहीं पा रहा हूं.
गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों से अपील है कि इस मौसम और खांसी-जुकाम को सामान्य मानकर लापरवाही न बरतें. जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सावधान रहें। सतर्क रहें, स्वस्थ रहें।
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
