AMN. राजस्थान में कांग्रेस ने अचानक ऐसा कदम उठाया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. खबरों के मुताबिक, प्रदेश संगठन को नई धार देने के लिए राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन ने यह बड़ा कदम उठाया है. राजस्थान कांग्रेस में इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के तहत एक आदेश से सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है.
खबरों के मुताबिक, यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षर से आज इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है. इसके जरिए बताया गया है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है. कांग्रेस के इस फैसले के बाद प्रदेश संगठन में हड़कंप मच गया है.
संगठन का पूरा काम उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगा.
खबरों के मुताबिक, राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब संगठन का पूरा कामकाज अभिमन्यु पूनिया (प्रदेश अध्यक्ष), यशवीर शूरा (कार्यकारी अध्यक्ष) और सुधींद्र मुंड (कार्यकारी अध्यक्ष) के इर्द-गिर्द घूमेगा.
जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा
युवा कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा, सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षर से जारी आदेश में आश्वासन दिया गया कि जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। खबरों के मुताबिक आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए नई कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है.
पीसी:न्यूज़क्लिक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
