राजस्थान: वित्त मंत्री दीया कुमारी आज पेश करेंगी बजट, हो सकती हैं ये पांच बड़ी घोषणाएं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: वित्त मंत्री दीया कुमारी आज पेश करेंगी बजट, हो सकती हैं ये पांच बड़ी घोषणाएं

जयपुर. वित्त मंत्री दीया कुमारी आज सुबह 11 बजे विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी. उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया. राज्य के बजट 2026-27 को अंतिम रूप देने के बाद दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की।

इस दौरान प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) ब्रिजेश किशोर शर्मा मौजूद रहे. दीया कुमारी आज बजट में प्रदेशवासियों के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती हैं.

खबरों के मुताबिक आज वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट के दौरान पांच बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं, जिनमें क्रमश: करीब 1 लाख नई सरकारी नौकरियां, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां, आरएएस और कुछ बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करना, संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है.

आशा सहयोगिनियों के मानदेय/प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा संभव

इनके अलावा भी दीया कुमारी बजट में कई घोषणाएं कर सकती हैं. किसान सम्मान निधि को लेकर भी घोषणा संभव है. वहीं, गेहूं पर एमएसपी बोनस और दूध खरीद पर प्रति लीटर बोनस में बढ़ोतरी की घोषणा भी संभव है।

इस बजट में आंगनवाड़ी और आशा सहयोगिनियों के मानदेय/प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है. जयपुर मेट्रो फेज-2 के पहले पैकेज के लिए भी बजट का बड़ा प्रावधान किया जा सकता है. दीया कुमारी इस बजट में कर्मचारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित ‘नई ट्रांसफर नीति’ की भी घोषणा कर सकती हैं।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version