AMN. पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले निजी बस ऑपरेटरों ने भजनलाल सरकार को नई टेंशन दे दी है. अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत बेनतीजा रहने के बाद राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है।
इसके चलते आज भी राजस्थान की करीब 35 हजार स्लीपर, स्टेज कैरिज और सार्वजनिक परिवहन बसों के पहिये थमे हुए हैं. इस हड़ताल का असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर पड़ने वाला है. खबरों के मुताबिक ऑपरेटरों ने पीएम मोदी की रैली के लिए बसें उपलब्ध कराने से साफ इनकार कर दिया है.
खबरों के मुताबिक आज सालासर बस स्टैंड पर बस संचालकों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी और इंस्पेक्टर राजेश चौधरी पर नियम विरुद्ध भारी भरकम चालान काटने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि 28 फरवरी को अमजेर में पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित है. इस दौरे से पहले सरकार के लिए इस हड़ताल को खत्म कराना चुनौती होगी.
PC:theindiadaily,zeenews.india,aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान बस हड़ताल ताजा खबर(टी)डीडवाना न्यूज(टी)नागौर न्यूज(टी)करौली बस ऑपरेटर्स(टी)गंगापुर सिटी न्यूज(टी)कोटा बस हड़ताल(टी)पीएम मोदी अजमेर रैली(टी)राजस्थान आरटीओ विवाद
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
