AMN. 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से एनडीए को 22 सीटें और विपक्ष को 15 सीटें मिली हैं। इससे एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है. विपक्ष को भारी नुकसान हुआ है. पहले इन 37 सीटों में से एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं.
इसमें 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. इन 26 सीटों में से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं. 2 सीटों पर विपक्ष निर्विरोध जीत गया था. इसके बाद तीन राज्यों हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर चुनाव हुए.
बिहार में एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार जीत गए हैं. बिहार में जीतने वालों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, आरएलएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और बीजेपी के शिवेश राम शामिल हैं. इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस के दो विधायकों के वोटों पर बीजेपी की आपत्ति के बाद देर रात 1.30 बजे तक वोटों की गिनती जारी रही.
पीसी:पंचायतटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
