क्रिकेट
oi-Amit Kumar
Published: Sunday, January 18, 2026, 9:31 [IST]
WPL 2026 Smriti Mandhana: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का ‘विजय रथ’ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस शानदार जीत की असली हीरो रहीं टीम की कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा बना दिया और टीम को यादगार जीत दिलाई।
स्मृति मंधाना ने तोड़ा हरमनप्रीत का रिकॉर्ड (WPL 2026 Smriti Mandhana)
इस विस्फोटक पारी के साथ ही स्मृति मंधाना ने एक ऐसा कीर्तिमान रचा जिसने इतिहास के पन्नों में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 61 गेंदों में 96 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के निकले। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही स्मृति अब WPL इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
शतक से चूकीं पर इतिहास रच गईं मंधाना
स्मृति मंधाना ने इस पारी के दम पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ नाबाद 95 रन बनाए थे। हालांकि स्मृति अपने शतक से मात्र 4 रन चूक गईं, लेकिन उनकी इस तूफानी पारी ने आरसीबी की जीत बेहद आसान कर दी। मंधाना अब एलीसा हीली और बेथ मूनी के साथ संयुक्त रूप से WPL में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।
मैच का ऐसा रहा हाल
टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 62 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। अंत में लुसी हैमिल्टन के 36 रनों की बदौलत दिल्ली ने 166 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में लॉरेंस बेल और सायली सतघरे ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके।
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (54 रन) के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी ने दिल्ली के गेंदबाजों को मैच से बाहर कर दिया। आरसीबी ने इस लक्ष्य को महज 18.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी धाक जमा दी।
-
Harleen Deol: किसे डेट कर रही हैं टीम इंडिया की ब्यूटी क्वीन हरलीन देओल? WPL में बल्ले से उगल रही हैं आग
-
बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुआ वर्ल्ड कप का हीरो, कभी धोनी जैसे थे लंबे बाल, दमदार रहा करियर
-
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच आज, जीतने वाली टीम सीरीज करेगी अपने नाम, किसका पलड़ा भारी
-
U-19 वर्ल्ड कप: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
-
IND vs NZ: रविंद्र जडेजा का टाइम ओवर? अक्षर पटेल तैयार, ये 3 ऑल-राउंडर ले सकते हैं ‘सर’ की जगह!
-
Rohit Sharma को आखिर किसने कप्तानी से हटाया? गंभीर-अगरकर ने किया हिटमैन का अपमान! दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी
-
IND vs BAN: टॉस के वक्त ही भिड़ गए भारत-बांग्लादेश के कप्तान! क्यों नहीं मिलाया हाथ
-
वैभव सूर्यवंशी ने किया विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त, 14 साल की उम्र में उड़ा दिया गर्दा
-
IND vs NZ: इंदौर ODI के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! प्लेइंग इलेवन में होंगे ये 11 खिलाड़ी
-
Ravi Bishnoi Caste: जाट या राजपूत? क्या है रवि बिश्नोई की जाति? 29 कड़े नियमों को करते हैं फॉलो
-
कौन हैं विश्वराज जडेजा? क्या रवींद्र जडेजा के साथ सगे भाई का रिश्ता? 165 रन ठोक विजय हजारे में मचाया तहलका
-
IND vs BAN U19: तकरार के बीच टक्कर! भारत-बांग्लादेश महामुकाबला आज, जानें फ्री में लाइव देखने का जुगाड़
-
श्रेयस अय्यर को रातोंरात क्यों किया गया भारत की T20 टीम में शामिल? अचानक किए गए 2 बड़े बदलाव
-
Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 2.9 लाख के पार , 2026 में रॉकेट बनी सिल्वर, अब क्या है ताजा भाव
-
BMC Election: अबू आज़मी के गढ़ में ओवैसी ने किया ‘साइकिल’ को पंचर, अखिलेश यादव के लिए क्यों है खतरे की घंटी?
English summary
WPL 2026 Smriti Mandhana Creates History Breaks Harmanpreet Kaur Record
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
