AMN. मप्र हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज धार स्थित भोजशाला में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। 700 साल बाद पहली बार शुक्रवार को भोजशाला में सिर्फ जय सियाराम की गूंज सुनाई दे रही है. आज यहां बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु जुटे हैं. मप्र हाईकोर्ट के फैसले के बाद यहां स्थित मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं है। पिछले शुक्रवार को कोर्ट के फैसले से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां नमाज अदा की थी.
खबरों के मुताबिक, आज सुबह से ही हिंदू समुदाय के लोग भोजशाला में अखंड पूजा कर रहे हैं. यहां मां वाग्देवी की आरती भी हुई। परिसर में बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है.
धार सहित आसपास के जिलों से भी लोग यहां आ रहे हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को भोजशाला परिसर में हिंदू समुदाय के लोग पूजा करते थे. वहीं शुक्रवार को मुस्लिम लोगों को नमाज अदा करनी थी. अब मुसलमानों को कमाल मौला मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है.
पीसी:अमर उजाला
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


