AMN. असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई Su-30MKI के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना की ओर से इस संबंध में पुष्टि की गई है.
बताया जा रहा है कि Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर था, जो जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया. भारतीय वायुसेना ने एक्स के माध्यम से आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुर्गाकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इस संबंध में वायुसेना ने आगे कहा कि सभी IAF कर्मी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना ने गुरुवार रात 9.34 बजे फाइटर जेट के लापता होने की जानकारी दी थी. इस फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और इससे आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद संपर्क नहीं हो सका.
पीसी:आईएएफ
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


