तमिलनाडु में शपथ रद्द, सरकार बनाने के लिए विजय को अब इतने विधायकों का समर्थन चाहिए

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
तमिलनाडु में शपथ रद्द, सरकार बनाने के लिए विजय को अब इतने विधायकों का समर्थन चाहिए

AMN. पश्चिम बंगाल में आज नई सरकार का गठन हो गया है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के नए सीएम बन गए हैं. उधर, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को फिलहाल सिर्फ 116 विधायकों का समर्थन मिला है. यहां सरकार बनाने के लिए टीवीके चीफ विजय को दो और विधायकों की जरूरत है. खबरों के मुताबिक, टीवीके के पास पर्याप्त बहुमत नहीं होने के कारण आज होने वाला शपथ समारोह रद्द कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में विजय ने टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम (एम) के 116 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा था.

अभी तक विजय की पार्टी को सरकार बनाने के लिए IUML और VCK की ओर से समर्थन पत्र नहीं दिया गया है. इन दोनों पार्टियों के पास 2-2 विधायक हैं. आपको बता दें कि राज्य में सरकार गठन को लेकर विजय तीन बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं. राज्यपाल ने उनसे साफ कहा कि वह 118 विधायकों को समर्थन दिखाए बिना सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version