AMN. पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने आज सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाई. इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम पर शपथ ली.
शपथ के बाद पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु पीएम नरेंद्र मोदी के पास गए और उनके पैर छुए. सुवेंदु अधिकारी के अलावा पांच और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए. सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही पश्चिम बंगाल में टीएमसी का 15 साल का शासन खत्म हो रहा है. इसके साथ ही पहली बार बंगाल में बीजेपी का राजनीतिक सूर्योदय हो रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए.
PC:livehindustan
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
