AMN. पश्चिम बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. आज बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की ताजपोशी होने जा रही है. वह आज पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.
सीएम पद की शपथ लेने से पहले आज हम आपको 55 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से भी कम है.
उनकी कुल नेटवर्थ 85.87 लाख रुपये है. उस पर किसी भी तरह का कोई कर्ज नहीं है. उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है. सुवेंदु अधिकारी की शादी नहीं हुई है. उनके पिता शिशिर अधिकारी तीन बार सांसद रह चुके हैं. आपको बता दें कि कल शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था.
PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
