युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहने की संभावना: पीएम मोदी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहने की संभावना: पीएम मोदी

AMN. लोकसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में मध्य पूर्व संघर्ष के कारण बिगड़ते हालात को लेकर बड़ी बात कही. राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट को लेकर सरकार की तैयारियों, युद्ध के कारण दुनिया में बिगड़ते हालात और इस मुद्दे पर भारत के रुख के बारे में जानकारी दी. मध्य पूर्व में युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मकसद बातचीत और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में शांति बहाल करना है.

पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि युद्ध को लेकर हालात हर पल बदल रहे हैं, इसलिए मैं देशवासियों से ये भी कहूंगा कि हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा. इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहने की संभावना है, लेकिन मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि सरकार सतर्क है. बहुत गंभीरता से रणनीति बना रहे हैं.

होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में उन्होंने कहा कि यहां से जहाजों का गुजरना मुश्किल हो गया है. हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि भारत आने वाले तेल, गैस और उर्वरक की आपूर्ति बरकरार रहे। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने इस मामले को लेकर लोकसभा को संबोधित किया था.

PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट) भारत की तैयारी मध्य पूर्व संघर्ष (टी) पीएम मोदी का राज्यसभा भाषण पश्चिम एशिया (टी) भारत तेल गैस आपूर्ति रणनीति (टी) होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभाव भारत (टी) रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व भारत (टी) एलपीजी आपूर्ति प्राथमिकता भारत (टी) भारत ऊर्जा सुरक्षा योजना (टी) ईरान इज़राइल युद्ध भारत की प्रतिक्रिया


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version