AMN. थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में कोई गलत हरकत की गई तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा. खबरों के मुताबिक आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर अभी भी चल रहा है.
इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके मुताबिक करीब 8 सक्रिय आतंकी कैंप हमारी जानकारी में हैं, जिनमें से 2 आईबी सेक्टर में और 6 एलसी सेक्टर में हैं। इस दौरान सेनाध्यक्ष जनरल ने ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर तीनों सेनाओं (थल सेना, वायु सेना और नौसेना) के बीच उत्कृष्ट समन्वय का एक अद्भुत उदाहरण है।
इसकी योजना बनाई गई और इसे अत्यंत सटीकता के साथ क्रियान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने आतंकवादी ढांचे को गहराई से तोड़ दिया और पाकिस्तान के पुराने परमाणु खतरे की हवा निकाल दी। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान सेना की तैनाती ऐसी थी कि अगर पाकिस्तान कोई गलती करता तो हम जमीनी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार थे.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
