AMN. राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
इनमें से सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन महत्वपूर्ण राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए आज यह बड़ा कदम उठाया है। यूनी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विनोद तावड़े को राज्य का प्रभारी बनाया गया है.
गुजरात में बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को राज्य प्रभारी नियुक्त किया है. ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. पंजाब में बीजेपी ने डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी बनाया है, हालांकि पंजाब के लिए किसी सह-प्रभारी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)राज्यसभा(टी)एमपी(टी)सतीश पूनिया(टी)राजस्थान(टी)पंजाब
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
