AMN. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है. यहां बीजेपी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को हराकर पहले स्थान पर उभरती दिख रही है. बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. इनमें भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने यहां अब तक 198 की बढ़त बना ली है. वहीं, टीएमसी के खाते में सिर्फ 88 सीटें जाती दिख रही हैं. अब तक बंगाल में बीजेपी को 45 फीसदी और टीएमसी को 42 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से आगे चल रही हैं. बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं.
जिस इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी का दौरा किया था, उसी इलाके की चारों सीटों झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त हासिल कर ली है.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
