AMN. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया है. अब प्रदेश के जोधपुर को रेलवे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने गृह जिले को मेगा रेलवे हब के रूप में विकसित करने की मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के तहत भगत की कोठी रेलवे स्टेशन को अब हाईटेक कोचिंग टर्मिनल के तौर पर विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर करीब 397.69 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इससे 2030 तक शहर की रेल परिचालन क्षमता दोगुनी हो जाएगी।
केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन पर मौजूदा 3 प्लेटफॉर्म की जगह 7 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जिनकी लंबाई करीब 600 मीटर होगी. सरकार का लक्ष्य 3 पिट लाइन, 2 सिक लाइन, 800 मीटर लंबी व्हील लेथ और ड्रॉप पिट लाइन विकसित करने का भी है। यहां 2 वॉशिंग कम स्टेबलिंग लाइन, स्वचालित कोच वॉशिंग प्लांट और जल उपचार संयंत्र जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। यह केंद्र सरकार की ओर से राज्य की जनता के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.
PC:indiatodayhindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
