AMN. NEET UG 2026 परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। एक्स के जरिए जानकारी दी गई कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से रविवार, 21 जून 2026 को NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।
अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा के बाद आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संबंध में एक पीसी की. पीसी में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और किसी भी छात्र का भविष्य परीक्षा माफियाओं के हाथों बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा.
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें लागू होने के बावजूद अगर सुरक्षा में कोई चूक होती है तो इसकी पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर पहले से ज्यादा कड़ी निगरानी रखी जाएगी. नए बदलावों के तहत दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस भी वापस कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने की सुविधा दी जाएगी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पीसी में बताया कि अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने की सुविधा दी जाएगी. परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया गया है, जिसके मुताबिक अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे.
पीसी:एजुकेशनपोस्ट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
