AMN. महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको इंदौर के राजा रघुवंशी कांड की याद दिला देगा। जी हां, महाराष्ट्र के पुणे की एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की पुणे जिले के लोनावाला के पास स्थित लोहागढ़ में हुई मौत के मामले में मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। केतन अग्रवाल की मौत के पीछे उनकी मंगेतर का हाथ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 18 जून, 2026 को हुई थी। शुरुआत में इसे लोहागढ़ किले से पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा माना गया था, लेकिन गहन जांच के बाद यह एक सुनियोजित हत्या की साजिश निकली। पुणे जिले के गहुंजे निवासी 26 वर्षीय केतन अग्रवाल का रियल एस्टेट का पारिवारिक व्यवसाय था। उनका शव 18 जून को लोहागढ़ किले के पास एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कहा था कि तेज हवाओं के बीच किले पर अपनी मंगेतर के साथ तस्वीरें लेते समय केतन करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया था.
मंगेतर ने क्या बताया?
केतन की मंगेतर सिया गोयल ने लोनावला ग्रामीण पुलिस को बताया था कि किले में घूमते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया. इसके आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था. मौत के हालात संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि सिया गोयल का पुणे के कोंढवा निवासी चेतन बाबूलाल चौधरी से प्रेम संबंध था। केतन और सिया की इसी साल शादी होने वाली थी. यहां तक कि राजस्थान के उदयपुर में एक महल भी बुक किया गया था. पुलिस के मुताबिक जांच में यह भी पता चला कि सिया गोयल केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. इसके बाद इन दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
घूमने के बहाने केतन की हत्या कर दी गई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जांच में पता चला कि एक साजिश के तहत सिया केतन को घुमाने के बहाने लोहागढ़ किले में ले गई थी. बाद में चेतन को भी वहां बुलाया गया और दोनों ने मिलकर कथित तौर पर केतन को खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मौत पर संदेह होने पर मोबाइल फोन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई। जांच के दौरान कथित तौर पर कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिससे मामला संदिग्ध हो गया. शक के आधार पर लोकल क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था इसलिए उसने और सिया ने मिलकर उसे खत्म करने की साजिश रची।
pc-sanmarg.in
(टैग्सटूट्रांसलेट)सिया गोयल केस(टी)केतन अग्रवाल डेथ(टी)लोहागढ़ डेथ केस(टी)लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
