AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष पूजा की।
पीएम मोदी ने एक्स के जरिए कहा कि सोमनाथ की भव्य और दिव्य पवित्र भूमि पर महादेव के चरणों में महापूजा और कुंभाभिषेक करने का महान सौभाग्य प्राप्त करना जीवन के सबसे भावनात्मक और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। महादेव के दर्शन-पूजन, जनता जनार्दन को ईश्वर के रूप में स्मरण करने के इस अलौकिक अवसर ने हृदय को असीम आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और शिवमयी चेतना से अभिभूत कर दिया है।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन एक और वजह से भी खास है. आज ही के दिन 1998 में पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण ने दुनिया को भारत की अद्भुत क्षमता से परिचित कराया था। हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पकार हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति का नाम दिया था, क्योंकि शिव के साथ शक्ति की पूजा हमारी परंपरा रही है.
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
