AMN. संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान पर माहौल गरमा गया. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का जिक्र करते हुए भारत-चीन संबंधों पर सवाल उठाए तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा मच गया.
विपक्ष के नेता के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नाराज हो गये. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को सदन की गरिमा की भी याद दिलाई. खबरों के मुताबिक, लोकसभा में राहुल गांधी और स्पीकर के बीच करीब 44 मिनट तक टिप्पणियों का दौर चलता रहा. लोकसभा में हंगामे को देखते हुए ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही है. सरकार ने इस पुस्तक को प्रकाशित होने की अनुमति क्यों नहीं दी? इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर उस किताब में तथ्य सही होते तो वह किताब जरूर प्रकाशित होती. इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा मानना है कि नेता प्रतिपक्ष की पूरी बात सुनी जानी चाहिए.
PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
