जयपुर. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार केंद्र सरकार का बजट पेश किया है. रविवार को पहली बार बजट पेश किया गया है. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया केंद्रीय बजट 2026 ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला है. 7% की विकास दर के साथ देश ‘पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बजट में भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और मेगा टेक्सटाइल पार्क जैसी घोषणाएं राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देंगी। डेटा सेंटर और सोलर क्षेत्र में दिए गए प्रोत्साहन से हमारे राज्य में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। सीएम भजनलाल ने कहा कि यह बजट युवाओं के कौशल, नारी शक्ति के सम्मान और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है. युवा शक्ति को समर्पित बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री जी का हृदय से आभार।
बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा.
बजट युवाओं, गरीबों, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित: बैरवा
उपमुख्यमंत्री प्रेम चन्द्र बैरवा ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 वास्तव में “विकसित भारत” की दूरदर्शी सोच को साकार करने वाला बजट है। यह बजट युवाओं, गरीबों, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित है, जो भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण के साथ-साथ फार्मा और रसायन उद्योग को मजबूत करने के प्रावधान अत्यधिक सराहनीय हैं। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में इस ऐतिहासिक बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
पीसी:एक्स
PC:ddnews.gov,hindi.moneycontrol,ndtv
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

