ट्रंप की चीन को चेतावनी: कनाडा से डील तो अमेरिका लगाएगा 100% टैक्स

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
ट्रंप की चीन को चेतावनी: कनाडा से डील तो अमेरिका लगाएगा 100% टैक्स
'चीन से ट्रेड डील की तो अमेरिका लगाएगा 100% टैरिफ', डोनाल्‍ड ट्रंप ने अब इस देश को धमकाया | Donald Trump threatens Canada PM Carney - If trade deal with China, then US will impose100 percent tariff

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और चीन के बीच बढ़ती व्यापारिक नजदीकियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि अगर कनाडा ने चीन के साथ कोई व्यापारिक समझौता किया, तो उसे एक साल के भीतर भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ट्रंप ने प्रधानमंत्री कार्नी को आगाह करते हुए कहा कि यदि कनाडा, चीनी उत्पादों के लिए ‘ड्रॉप-ऑफ पोर्ट’ (प्रवेश द्वार) बनने की कोशिश करता है, तो यह उसकी ‘बड़ी भूल’ होगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका ऐसी किसी भी रणनीति को सफल नहीं होने देगा, और इसे केवल आर्थिक खतरा नहीं, बल्कि एक गंभीर सांस्कृतिक और सामाजिक संकट बताया है।

अपनी चेतावनी को और पुख्ता करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन से बढ़ती नजदीकी न केवल व्यापार, बल्कि कनाडा की व्यावसायिक संरचना, सामाजिक ताना-बाना और जीवनशैली को भी तबाह कर सकती है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि कनाडा ने चीन के साथ कोई भी समझौता किया, तो अमेरिका तुरंत कनाडा से आने वाले सभी सामान पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा।

ट्रंप की नाराजगी की मुख्य वजह प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का 13 से 17 जनवरी तक चीन का दौरा रहा, जहां उन्होंने कई व्यापारिक समझौते किए। इन समझौतों में चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर लगे टैरिफ को घटाना भी शामिल है, जो अमेरिका के लिए चिंता का विषय बना।

दिलचस्प बात यह है कि करीब एक साल पहले स्वयं मार्क कार्नी ने चीन को कनाडा के लिए ‘सबसे बड़ा सुरक्षा खतरा’ बताया था। 2024 में कनाडा ने अमेरिका के साथ मिलकर चीनी कारों पर 100% टैरिफ लगाया था। अब इस नए समझौते के तहत कनाडा उस टैरिफ को घटाने पर सहमत हुआ है, जिसके बदले में चीन ने कनाडा के महत्वपूर्ण कृषी उत्पादों पर लगे 84% वाले जवाबी टैरिफ को घटाकर 15% करने का वादा किया है।

  • America Protest: कांपती ठंड में जल उठा अमेरिका! कड़ाके की ठंड में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

  • Trump Hand Mark: क्या बीमार हैं डोनाल्ड ट्रंप? दावोस की मीटिंग में हाथ पर दिखा गहरा जख्म, खुद बताई इसकी वजह?

  • US Canada Tensions: ‘चीन तुम्हें कच्चा चबा जाएगा’, ट्रंप ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी को ऐसा क्यों कहा?

  • US Iran Tension: ईरान में अमेरिकी हमले की तैयारी पूरी, सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा सीमा के करीब

  • Donald Trump Iran execution claim: ट्रंप के ‘झूठ’ पर ईरान ने लगाई लताड़, 800 फांसी रोकने के दावे पर क्या कहा?

  • Trump Canada Row: ट्रंप का बड़ा एक्शन! बोर्ड ऑफ पीस से बाहर हुआ कनाडा, क्या 1 बिलियन डॉलर बना विवाद की वजह?

  • Keir Starmer vs Donald Trump: ‘तुरंत माफी मांगें ट्रंप’, ब्रिटिश पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिखाई औकात

  • Donald Trump Greenland meme: ट्रंप की एक ‘मीम’ ने उड़ाई यूरोप की नींद, ग्रीनलैंड को लेकर अब तक का सबसे बड़ा ऐलान

  • Delhi Water Cut: दिल्ली में जल संकट! इन 28 इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी ठप, अभी भर लें बाल्टी

  • Week Off in Nepal: नेपाल में संडे को खुलते हैं स्कूल-दफ्तर, तब कौन सा दिन होता है वीक ऑफ?

  • Anupam Kher viral video: 70 साल के पिता अनुपम खेर को बेटे सिकंदर ने सरेआम जड़ा जोरदार थप्पड़, कही ये बात

  • ‘विधायक जी बेटी बीफ खा रही, पाकिस्तानी लड़के के साथ…’, हिंदूवादी EX-BJP MLA की बेटी की तस्वीर क्यों हुई वायरल


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *