केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कही ये बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कही ये बात

AMN. कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर मंतर पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. आपको बता दें कि नीट पेपर लीक के लिए धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक विरोध प्रदर्शन चल रहा था। आंदोलनकारियों ने सरकार से कहा था कि उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है.

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि जंतर-मंतर और देश में जो स्थिति पैदा हुई है, उसका फायदा देश विरोधी ताकतें न उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी छात्र का भविष्य कानूनी उलझनों में न फंसे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, अपना करियर बनाने पर ध्यान दें, यही सोचकर मैंने अपना इस्तीफा माननीय प्रधानमंत्री को भेजा है.

उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों और उन सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला।

मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव तरीके से खुद को समर्पित करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि देश की सेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूँगा। भगवान श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से, मैं भारत माता, ओडिशा के लोगों और देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव तरीके से खुद को समर्पित करूंगा।

पीसी:india.com

pic.twitter.com/VSArqS98OJ

– धर्मेंद्र प्रधान (@dpradhanbjp) 25 जुलाई, 2026


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version