यूपीएससी सीएसई रिजल्ट: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री को मिली पहली रैंक, 958 अभ्यर्थी चयनित

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
यूपीएससी सीएसई रिजल्ट: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री को मिली पहली रैंक, 958 अभ्यर्थी चयनित

AMN. संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आज अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें राजस्थान के कोटा जिले के अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया. वहीं तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है।

चंडीगढ़ के आकाश ढुल को तीसरा स्थान मिला। जो उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के जरिए यूपीएससी ने कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया है. इस सूची में जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं।

PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)यूपीएससी सीएसई परिणाम(टी)अनुज अग्निहोत्री(टी)राजस्थान(टी)958 उम्मीदवार(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version